Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


दो अलग अलग स्थान से सट्टा खाईवाली करते व जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 18160 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 29, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अगस्त 2021, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली समेत अवैध धंधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार को सीआईए वन व थाना माडल टाउन पुलिस की टीम ने दो अलग अलग स्थान पर दबिश देकर सट्टा खाईवाली करते व जुआ खेलते सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची, एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 18160 रूपए की नगदी बरामद हुई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत सीआईए वन की टीम सोमवार को गश्त के दौरान श्री राम चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की शैंकी नाम का लड़का अपने तीन साथियों संग मिलकर रामनगर में अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहे हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने आरोपितों को रंगे हाथ काबू करने के लिए मुख्य सिपाही अशोक को 10 रूपए का नोट देकर सिविल पाश्चात में बोगस ग्राहक बनाकर आरोपितों के पास भेजा। पुलिस टीम ने मुख्य सिपाही अशोक से इशारा मिलते ही चारों आरोपियों को सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथ काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शैंकी पुत्र प्रवीन निवासी भगत नगर, सुभाष पुत्र केहर सिंह, अमित पुत्र सुबे सिंह निवासी देशराज कॉलोनी व धीरज पुत्र साहबदित्ता निवासी विकास नगर के रूप में बताई। आरोपियों के कब्जे से मौकें पर सट्टे के नंबरो की पर्ची, पैन व 10230 रूपये बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चारों न्यू रमेश नगर निवासी रोकी के साथ मिलकर उक्त सट्टा खाईवाली का अवैध धंधा करते है। आरोपियों ने बताया कि रोकी अभी मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस टीम ने संभावित ठीकानों पर दबिश देते हुए कुछ देर बाद ही आरोपी रोकी पुत्र यशपाल निवासी न्यू रमेश नगर को भी गिरफ्तार कर लिया।

इसी प्रकार थाना माडल टाउन पुलिस की टीम ने जाटल रोड फ्लाई ओवर पुल के नीचे ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे आरोपी मोहन लाल पुत्र मंगलराम व नवाबुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन निवासी जगजीवन राम कॉलोनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मौके पर एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 7930 रूपए की नगदी बरामद हुई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में गैम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments