तीज के उपलक्ष्य पर “प्लांट द प्लेनेट” का कार्यक्रम में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
BOL PANIPAT : स्थानीय जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में तीज के उपलक्ष पर “प्लांट द प्लेनेट” कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर सुशील सारवान रहे | इनके अतिरिक्त शहर के गणमान्य अतिथि अंजू भाटिया धर्मपत्नी सांसद संजय भाटिया, प्रधानाचार्य आर्य कॉलेज जगदीश गुप्ता, पार्षद लोकेश नांगरु, वरिष्ठ पत्रकार राकेश मित्तल, कमल किशोर, ऋचा जैन, राशि गोयल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई | विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्या ऋतु सिंह व मैनेजर बलराम शर्मा ने अतिथि गण का हार्दिक स्वागत किया.
मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | तत्पश्चात विद्यार्थियों ने एक पौधा आज हम लगाए गीत और लघु नाटिका के माध्यम से पौधारोपण का संदेश दिया | बच्चों ने धक-धक, चूड़ी जिद पर आई है गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया | कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर विद्यालय में फल फूलों के पेड़ भी लगाए |
इस अवसर पर प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने उपस्थित अतिथि गण व अभिभावकों को तीज की बधाई दी और उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ व हरा भरा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान अनिवार्य है |
मुख्य अतिथि सुशील सारवान ने कहा कि पेड़ लगाना एक पुण्यदायी कार्य है क्योंकि पेड़ों से ही मानव जाति का अस्तित्व है | विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने इस मौके पर कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति व परंपराओं से अवगत कराना है | डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया | कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापिका मीनाक्षी व छात्रा श्रीया और धृति ने किया |

Comments