Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


मुल्तानी लघु फ़िल्म ‘सज़ा’ की शूटिंग  सम्पन्न

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 18, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT: 18 फरवरी 2024, मुल्तानी भाषा  में बनने वाली लघु फिल्म ‘सज़ा’ की  शूटिंग  आज जिला सचिवालय के पीछे स्थित शिवपुरी श्मशान  में पूरी की गई । आज की शूटिंग में फिल्म का अंतिम दृश्य फिल्माया गया। लगभग एक महीने से बनने वाली फिल्म की पानीपत के कई स्थानों पर शूटिंग की गई । यह फिल्म एक सामाजिक विषय पर बनी पारिवारिक फिल्म है और इसे एक साथ परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी पानीपत के जाने माने मुल्तानी कलाकार कमल नयन वर्मा ने लिखी है और इसका निर्देशन देव वर्मा ने किया है । फिल्म में कमल नयन वर्मा के अलावा कई स्थानीय नए कलाकारों ने काम किया है । कलाकारों में प्रमुख रूप से हरियाणवी कलाकार दीपक कपूर, तरूण मेहता, मोहित मेहता, पूजा सहगल, प्रिया खुराना, सिम्मी भल्ला, गजेन्द्र सलूजा, वेद बांगा, सतीश  बुद्धिराजा, नरेन्द्र गर्ग, जगदीश  चोपड़ा, टेक चन्द सोनी, सिम्पी कूपर व बाल कलाकार ओनिश  सहगल, तुषार  वर्मा व आरवी चोपड़ा आदि ने काम किया है । फिल्म में एक गीत भी है जिसे कमल नयन वर्मा ने लिखा है औेर मनोज मनचंदा  ने इसे गाया और संगीतबद्ध भी किया है।
इस फिल्म को यूट्यूब मुल्तानी बोली के अलावा मार्च में होने वाले लैय्या बिरादरी के सालाना कार्यक्रम में आई.बी. कालेज पानीपत में बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा ।    
आज की शूटिंग में क्रमशः कमल नयन वर्मा, पूजा सहगल, तरूण मेहता, प्रिया खुराना व सिम्पी कपूर ने भाग लिया।

Comments