Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


भारत अंतरिक्ष सप्ताह के अंतर्गत श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव आयोजित किया गया ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 15, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय में डायरेक्टर हायर एजुकेशन पंचकूला के आदेश अनुसार श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी होने के उपलक्ष्य में भारत अंतरिक्ष सप्ताह के अंतर्गत श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव गृह विज्ञान वह शारीरिक शिक्षा विभाग, एन.एस.एस व एन.सी.सी. यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता व पौधा रोपण का आयोजन भी किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग जी के द्वारा किया गया । उन्होंने विद्यार्थियों को श्री राम के आचरण को अपनाने के लिए प्रेरित किया। गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा ने कहा कि श्री राम देशवासियों के आराध्य हैं इन प्रतियोगिताओं की मदद से बच्चों में भगवान श्री राम के आदर्शों को अपना कर देश की संस्कृति की समझ विकसित होगी। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने श्री राम प्राण प्रतिष्ठा, श्री हनुमान जी द्वारा रामसेतु का निर्माण, श्री राम धनुष तोड़ते हुए श्री राम का सीता जी व लक्ष्मण के साथ वन विचरण करते हुए चित्रों को उकेरा। गृह विज्ञान, एन. एस. एस., एन. सी. सी. व शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने डॉ. सीमा, डॉ. जोगेश,  लेफ्टिनेंट राजेश कुमार के निर्देशन में पौधारोपण किया । उन्होंने यह कहा कि विद्यार्थियों का इस तरह के प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उनका उत्साह बढ़ता है और वह आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तत्पर तैयार रहते हैं।  प्रोफेसर अंशिका व डॉ. नीतू का इस कार्यक्रम में अहम योगदान रहा। इस अवसर पर उपप्राचार्या रंजना शर्मा, डॉ. शशि प्रभा, प्रो. अंशिका उपस्थित रहे।

Comments