हुडा ग्राउंड पानीपत में 20 मार्च को होगा श्याम बाबा का कीर्तन
श्री नवयुवक श्याम मित्र मंडल ने गरीब कन्याओं के विवाह के लिए 21000 रुपये प्रति कन्या देने का ऐलान किया
BOL PANIPAT : श्री नवयुवक श्याम मित्र मंडल ने सेक्टर 25 हुडा स्थित इम्पीरियल ग्रैंड बैंक्वेट हाल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया । प्रेस वार्ता का विषय हुडा ग्राउंड पानीपत में 20 मार्च को होने जा रहा श्याम बाबा का कीर्तन रहा । प्रधान अमित जैन ने इस विषय को लेकर जानकारी दी । उन्हीने बताया कि बाबा का गुणगान करने मशहूर भजन गायक कन्हैय्या मित्तल एव संजय मित्तल आ रहे हैं । कीर्तन में बाबा के श्रृंगार के लिए फूल कोलकाता से मंगाए गए हैं । भव्य दरबार दिल्ली से बंसीवाला से बुलाया गया है । कीर्तन मे श्याम प्रेमियों के लिए भंडारा का पुख्ता इंतेज़ाम है ।
बाबा की पूजा अर्चना के लिए चुलकाना धाम से देवेंद्र पुजारी एव मोहित पुजारी आ रहे हैं । बाबा को 56 भोग लगाया जाएगा । श्याम बाबा को रिझाने के लिए इत्र वर्षा करने हैदराबाद से भगत आ रहे हैं ।कीर्तन का मुख्य आकर्षण खाटू का तोरण द्वार रहेगा । सभी पानीपत वासियों को श्री नवयुवक श्याम मित्र मंडल की ओर से सस्नेह निमंत्रण है ।

कीर्तन शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा । सभी श्याम प्रेमी कीर्तन में बढ़ चढ़ कर भाग लें ऐव बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें । प्रधान अमित जैन ने बताया कि श्री नवयुवक श्याम मित्र मंडल आने वाले समय में समाज कल्याण से जुड़े सभी प्रकार के कार्य जैसे कि मेडिकल कैम्प, गरीब कन्या विवाह आदि का आयोजन करेगा ।
श्री नवयुवक श्याम मित्र मंडल ने गरीब कन्याओं के विवाह के लिए 21000 रुपये प्रति कन्या देने का ऐलान किया । इस अवसर पर रोबिन सिंगला, निखिल गर्ग, चिराग गुप्ता, मानव गोयल, योगेश कटारिया, सचिन जैन, पंकज जैन, दीपक जैन आदि मौजूद रहे ।

Comments