Thursday, May 28, 2026
Newspaper and Magzine


रिफाईनरी की स्थिति कंट्रोल में.कानून और व्यवस्था पूरी तरह से दुरूस्त: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 27, 2026 Tags: , , , , , ,

-भ्रामक प्रचार करने वालों पर बरती जाएगी सख्ती

-पुलिस विभाग की सभी मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी: एसपी

BOL PANIPAT , 27 फरवरी। रिफाईनरी प्रकरण को लेकर शुक्रवार को डीसी एवं एसपी ने जिला सचिवालय के तृतीय तल स्थित एसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया और स्थिति स्पष्टï की।

डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि रिफाईनरी प्रकरण को लेकर कोई भी व्यक्ति या सोशल मीडिया इंफयूलंसर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक प्रचार ना करे। रिफाईनरी की स्थिति कंट्रोल में है और कानून और व्यवस्था पूरी तरह से काबू में है।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई तनाव नही है और श्रमिकों का आवागमन पूरी तरह से खुला हुआ है। प्रशासन ने किसी भी दुकान को बंद नही करवाया है। रोजमर्रा से जुड़ी सभी चीजें श्रमिकों के लिए रिफाईनरी की दुकानों में उपलब्ध है।

डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि ठेकेदारों से बार-बार श्रमिकों के हित के लिए बात की जा रही है और सख्त दिशानिर्देश दिए गए हैं। विभिन्न मजदूर संगठनों को भी किसी भी तरह का संशय नही है। विगत में भी श्रमिकों के हितों का ध्यान रखते हुए ठेकेदारों को कहा गया है। यही नहीं फरवरी माह का वेतन होली से पहले देने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अफवाहें फैलाने वालें लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन से कुछ मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा था जिसे बंद करवाया गया है। त्यौहारी सीजन को देखते हुए कुछ श्रमिक घर की ओर रवाना हो रहें है जोकि बाद में काम पर लौटेंगे। उनके आवागमन पर किसी भी तरह की रूकावट नही है और ना ही उन्हें उकसाया गया है। उन्होंने अपील की कि किसी भी मीडिया प्लेटफार्म पर बिना प्रशासन की जांच-पड़ताल किए बिना सूचना ना डाले। इसी संदर्भ में आईजी लॉ एंड ऑर्डर कुलदीप सिंह ने भी रिफाइनरी परिसर का दौरा कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया, एसपी भूपेंद्र सिंह, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments