डंडो से चोट मारने मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद.
BOL PANIPAT : 11 नवम्बर 2024, थाना माडल टाउन पुलिस ने शिवाजी स्टेडियम के बाहर कार सवार युवक को डंडों से चोट मारने मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी को रविवार देर शाम माडल टाउन से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान साबिर आलम निवासी बतरा कॉलोनी के रूप में हुई।
थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर गौरव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने पांच साथी आरोपी जनक गार्डन निवासी आरोपी मोहित, बसंत नगर निवासी आरोपी विकास, बतरा कॉलोनी निवासी आरोपी अजीत, दिवान नगर निवासी आरोपी मोहित व पूरेवाल कॉलोनी आरोपी सफरूद्दीन के साथ मिलकर युवक की डंडो से पिटाई करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग डंडा बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
सब इंस्पेक्टर गौरव ने बताया मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके उक्त आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 5 डंडे व एक बाइक बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला
थाना माडल टाउन में सविना पत्नी साबिर अली निवासी नंद विहार कॉलोनी ने गत 10 अक्तूबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति साबिर अपने दो भांजो के साथ शिवाजी स्टेडियम के गेट के सामने गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान गलत रास्ते से एक कार में आए युवकों ने अपनी कार साबिर की गाड़ी के आगे लगा दी। पति साबिर ने आगे से गाड़ी हटाने के लिए हॉरन बजाया तो कार से दो युवक उतर कर आए। जिनके हाथों में हथियार थे। दोनों युवकों ने गाड़ी न हटाने की धमकी देने के साथ ही अपने अन्य कई साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने मिलकर साबिर पर लाठी डंडों से हमला कर चोट मारी। साबिर ने पुलिस को सूचना देने के लिए फोन निकाला तो आरोपियों ने फोन छीनकर तोड़ दिया। साबिर को चोट मारकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

Comments