Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू. चोरीशुदा एक मोबाइल फोन व 1 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 24, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जनवरी 2023, घूप सिंह नगर में अगस्त 2022 में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र विजय निवासी हबीबपुर मुजफ्फरनगर यूपी हाल भारत नगर पानीपत व विक्रांत पुत्र सुनील निवासी किनोनी मुजफ्फरनगर यूपी हाल भारत नगर पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने मकान से चोरी किये 50 हजार रूपए को नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिया। चोरी किया सोने का हार, अंगुठी व चांदी की दो जोड़ी पाजेब राह चलते अज्ञात युवक को 10 हजार रूपए में बेच कर उक्त पैसे भी खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपियों के कब्जे से बचे चोरीशुदा 1 हजार रूपए व एक मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक बबैल रोड पर भारत नगर के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अगस्त 2022 में घूप सिंह नगर में एक मकान से नकदी, सोने चांदी के जैवरात व मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में शुभम निवासी घूप सिंह नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग में शुभम पुत्र रूपचंद निवासी घूप सिंह नगर ने शिकायत देकर बताया था कि 21 अगस्त की रात अज्ञात चोर छत पर लगे जीने के दरवाजे को खोलकर घर में घुसकर अलमारी से एक मोबाइल फोन, 50 हजार रूपए, एक सोने का हार, एक अंगुठी व चांदी की दो जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। शुभम की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments