एसपी लोकेंद्र सिंह ने थाना पुराना औद्योगिक का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था को जांचा. अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश.
BOL PANIPAT : 30 अगस्त 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने वीरवार को थाना पुराना औद्योगिक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकार्ड की फाइलों का अवलोकन कर कार्य करने में जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है उसका जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दर्ज अभियोगों को चेक कर लंबित मामलों को जांचा अनुसंधान में और अधिक गति लाने व निस्तारण के लिए आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी करने संबंधि सख्त निर्देश दिए।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार, एसपी रीडर एएसआई सुभाष व थाना का स्टाफ मौजूद रहा।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह थाना प्रबंधक, अनुसंधानकर्ता व अन्य पुलिस कर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देश कि सभी अपना काम ईमानदारी से करें। आमजन के साथ सभ्य व्यवहार करें। शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता के साथ ले। न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास करें। पुलिस कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए निरंतर प्रयास करें। अपने अपने थाना के एरिया में रहने वाले आदतन अपराधियों पर निगरानी रखें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हंगामा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मादक पदार्थ व अवैध हथियार रखने तथा बेचने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने थाना प्रबंधक को रात्रि गश्त सुचारू रूप से किये जाने और पुलिस की महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी लगाकर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। अपराधिक प्रकार की कोई भी घटना घटित होने की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे बारे निर्देश देते हुए कहा अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा और कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नही किया जाएगा।
विधानसभा आम चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत निरंतर गश्त करें
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने इस दौरान थाना प्रबंधक को निर्देश दिए कि विधानसभा आम चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र में निरंतर गश्त करें। शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर विशेष रूप से निगरानी रखें। जरूरत पड़ने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लेकर आए। नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की अच्छे से चेकिंग करें। किसी भी सूरत में मादक पदार्थ व शराब की तस्करी नही होनी चाहिए। समय रहते शत प्रतिशत लाइसेंसी हथियार जमा करवाएं। जो कोई लाइसेंसी हथियार जमा नही करवा रहा उसके खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Comments