Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


अंतरिक्ष परी कल्पना चावला ने भारतीयता का परचम पूरी दुनिया में लहराया था

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. महाविद्यालय में आज (17 मार्च , 2022) को संस्कारशाला क्लब की और से अंतरिक्ष परी कल्पना चावला  की  60 वीं जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया । सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग एवं स्टाफ मेंबर्स ने कल्पना चावला  की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया और कहा की  आज हम ऐसी शख्सियत को याद करने जा रहे है, जिसने भारतीयता का परचम पूरी दुनिया में लहराया था और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए मिशाल पेश की, हम उस शख्शियत को सबसे पहले उनकी जयंती पर सादर नमन करना चाहेंगे।

डॉ. अजय गर्ग ने विद्यार्थियों और स्टाफ मेंबर्स को संबोधित करते हुए कहा की कल्पना चावला भारतीय मूल की पहली महिला थीं जिन्होंने अंतरिक्ष में पहली बार कदम रखा. कल्पना का जन्म 17 मार्च 1962 में हरियाणा के करनाल में हुआ था. पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से  एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बैचलर करने के बाद वह 1982 में यूनाइटेड स्टेट्स चली गई.

वहां से उन्होंने एयरोस्पेस  इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री ली, जबकि उन्होंने अपनी पीएचडी 1988 में पूरी की. कल्पना चावला को 19 नवंबर 1997 में पहली बार स्पेस में जाने का मौका मिला. वह छह स्पेस यात्रियों में से एक थीं. जिन्हें यह मौका दिया गया था. चावला ऐसा करने वाली पहली महिला और राकेश शर्मा के बाद दूसरी भारतीय थीं.  आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. मनित कौर का सराहनीय योगदान रहा  ।

 इस अवसर पर प्रो पी.के. नरूला ,प्रो विनय भारती  ,डॉ रंजू, प्रो दीप्ति जुनेजा,  प्रो नीतू , प्रो मनीत कौर, प्रो सुखजिंदर ,प्रो मुनीष गुप्ता , श्री राम मेहर शर्मा ,  श्री विक्रमजीत , स्नेहा, अमित कुमार, ललित  आदि उपस्थित रहे।

Comments