खिलाडियों के जोश से गूँजा आर्य कॉलेज, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दिखा कड़ा मुकाबला
– महिला वर्ग में छात्रा आंचल व पुरुष वर्ग में छात्र निशांत रहा बेस्ट एथलीट
– खेल केवल जीत नहीं, बल्कि अनुशासन और स्वास्थ्य का आधार है – सुमन कुंडू
BOL PANIPAT : शनिवार 28 फरवरी 2026, जीटी रोड स्थित आर्य पीजी कॉलेज में शनिवार को 70 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने हुनर की चमक बिखेरी और शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। मुख्यतिथि के तौर पर आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला ने शिरकत की वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक विजेता व वर्तमान में रोहतक में पुलिस सब-इंस्पेक्टर सुमन कुंडू, स्पॉर्टस फिटनेस ट्रेनर डॉ. परमजीत सिंह व आर्य कॉलेज के उपाध्यक्ष विरेंद्र शिंगला और कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर पानीपत के सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छों व स्मृति चिन्ह से स्वागत किया। विजेता खिलाड़ियों को समापन समारोह में सम्मानित भी किया गया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्ण व विभाग के सभी प्रशिक्षकों को बधाई दी। मंच संचालन डॉ. हिंदी विभाग के प्राध्यापक विजय सिंह ने किया।
आर्य कॉलेज के प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व महाविद्यालय के शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शैक्षणिक व सांस्कृतिक क्षेत्र की भांति खेल के क्षेत्र में भी महाविद्यालय की उपलब्धियां शानदार हैं, और हमारे होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं व नशे के प्रति सचेत करवाया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर घटनाएं नशे व लापरवाही के कारण हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली युवा पीढ़ी के कंधों पर देश की बागडोर है। युवाओं का नशे की तरफ न जाकर देशहित में कार्यरत रहना होगा।

विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत कर रही पुलिस सब-इंस्पेक्टर सुमन कुंडू ने अपने संबोधन में खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की आपको किसी भी स्थिति में हताश नहीं होना है। पूरी मेहनत व ईमानदी और खेल को खेल की भावना के साथ खेलते हुए अपने देश के साथ अपने माता-पिता व अपने प्राध्यापकों का नाम रौशन करना है।
आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष विरेंद्र शिंगला ने अपने वक्तवय में कहा कि प्रबंधक समिति का हर समय यही प्रयास रहता कि कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जांए जिससे विद्यार्थियों का सर्वागिणा विकास हो
प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि सामाजिक विकास में भी खेल काफी सहायक हैं। खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही टीम भावना व प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है। डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय के खिलाड़ी जोनल से लेकर इंटरनेशनल स्तर तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय की खेल उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में आर्य कॉलेज के लगभग 80 खिलाडी खेल कोटे से देश के विभिन्न सरकारी संस्थानों में अपनी सेवाऐं दे रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के सभी सदस्य मौजूद थे।
ये रहे परिणाम :-
सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों का खिताब बीए तृतीय वर्ष की आंचल व बीए तृतीय वर्ष के निशांत को मिला।
लंबी कूद महिला वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की रितिका ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की आंचल ने द्वितीय स्थान व बीए द्वितीय वर्ष की कमलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद पुरूष वर्ग में बी.कॉम प्रथम वर्ष के मनोज ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष के गगन द्वितीय स्थान व बी.कॉम प्रथम वर्ष के दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट महिला वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की खुशी ने प्रथम स्थान, बी.कॉम प्रथम वर्ष की अंजली ने द्वितीय स्थान व बीए तृतीय वर्ष की आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में महिला वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की रितिका ने प्रथम स्थान, बी.कॉम प्रथम वर्ष की अंजली ने द्वितीय स्थान, बीए तृतीय वर्ष की प्रेरणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट पुरूष वर्ग में बीए के प्रथम वर्ष के शुभम ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष के उत्सव ने द्वितीय स्थान व बीबीए तृतीय वर्ष के कुशल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
जैवलीन थ्रो महिला वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की गुंजन रावल ने प्रथम स्थान, बीबीए प्रथम वर्ष की सुघंधा ने द्वितीय स्थान व एमए प्रथम वर्ष की कुमारी छोटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । जैवलीन थ्रो पुरूष वर्ग बीए प्रथम वर्ष के भारत शर्मा ने प्रथम स्थान, बीएससी तृतीय वर्ष के यश बांगर ने द्वितीय स्थान व बीए प्रथम वर्ष के शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की खुशी ने प्रथम स्थान,बी.कॉम प्रथम वर्ष की अंजलि ने द्वितीय स्थान व बीए द्वितीय वर्ष की कमलेश रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सौ मीटर महिला दौड में बीए तृतीय वर्ष की आंचल ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की रितिका ने द्वितीय स्थान व बीए द्वितीय वर्ष की सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । दो सौ मीटर महिला दौड में बीए प्रथम वर्ष की रितिका प्रथम स्थान,बीए तृतीय वर्ष की आंचल ने द्वितीय स्थान व बीए द्वितीय वर्ष की सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड महिला वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की आंचल ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की सानिया ने द्वितीय स्थान, वहीं बीए तृतीय वर्ष की प्रेरणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड महिला वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की आंचल ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की रितिका ने द्वितीय स्थान व बीए प्रथम वर्ष की जानवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड महिला वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की आंचल ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की विधि ने द्वितीय स्थान व बीए द्वितीय की खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3 किलोमीटर दौड महिला वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष विधि ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की सानिया ने द्वितीय स्थान व बीए तृतीय वर्ष की प्रेरणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर दौड महिला वर्ग में प्रथम स्थान बीए द्वितीय वर्ष की विधि ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की प्रेरणा ने द्वितीय स्थान व तृतीय वर्ष की पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर पुरूष दौड में बीए द्वितीय वर्ष के रेशव ने प्रथम स्थान, बी.कॉम द्वितीय वर्ष के दीपांशु ने द्वितीय स्थान व बीए तृतीय वर्ष के विनय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं बीए तृतीय वर्ष के गगन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर पुरूष दौड में बीए तृतीय वर्ष के निशांत ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष राघव ने द्वितीय स्थान व बीए तृतीय वर्ष के अंकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । चार सौ मीटर दौड पूरूष वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के निशांत ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष के विनय कुमार ने द्वितीय स्थान व बीए द्वितीय वर्ष के रेशव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 800 सौ मीटर दौड पुरूष वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के निशांत ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष के अंकुर ने द्वितीय स्थान व बीए तृतीय वर्ष के विनय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 1500 मीटर दौड पुरूष वर्ग में बीए तृतीय वर्षे के निशांत ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष के अंकुर ने द्वितीय स्थान व बीए तृतीय वर्ष के विनय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 5 किलोमीटर दौड पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष के निशांत ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष विनय कुमार ने द्वितीय स्थान व बीए तृतीय वर्ष मोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया। 10 किलोमीटर दौड पुरूष वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के निशांत ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष के विनय कुमार ने द्वितीय स्थान और बीए प्रथम वर्ष के वीर ने तृतीय स्थान हासिल किया। हाई जंप पुरूष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के भारत शर्मा ने प्रथम स्थान, बीएससी तृतीय वर्ष के यश बांगर ने द्वितीय स्थान और बीए तृतीय वर्ष के अंकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो पुरूष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के शुभम ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष के रोहिन ने द्वितीय स्थान और बीएससी तृतीय वर्ष के यश बांगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 800 मीटर रिले दौड पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान विनय कुमार, अंकुर, निशांत व रेशव की टीम ने हासिल किया। द्वितीय स्थान भारत शर्मा, वंश, केशव व कौशिक की टीम द्वितीय स्थान पर रही, वहीं तृतीय स्थान वीर,तुषार,गगन,साजन की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के कर्मचारियों की 200 मीटर दौड का भी आयोजन करवाया गया जिसमें शिक्षक वर्ग के पुरूषों की दौड में इतिहास विभाग के प्राध्यापक संदीप प्रथम, इतिहास विभाग से ही प्राध्यापक ललित ने द्वितीय स्थान वहीं राजनीतिक विभाग के प्राध्यापक दीपक ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं शिक्षक वर्ग की महिला दौड में गणित विभाग की प्राध्यापिका नेहा भारद्धाज ने प्रथम, डॉ.सोनिया सोनी ने द्वितीय स्थान व प्राध्यापिका साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। गैर शिक्षक वर्ग की पुरूष वर्ग की दौड में सोहन ने प्रथम स्थान, अंकित ने द्वितीय व पंकज ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं गैर शिक्षक वर्ग की महिला दौड में सोनिया ने प्रथम स्थान, पायल ने द्वितीय स्थान व बीरों ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. संतोष टिक्कू, डॉ. मधु गाबा, प्राध्यापिका आस्था गुप्ता, प्राध्यापक विवेक गुप्ता, उमेद सिंह, पंकज चौधरी समेत शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments