Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन प्रदान की जाएगी विशेष सुविधाएं : उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 8, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 8 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा निकट भविष्य में शीघ्र ही की जानी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं (40 प्रतिशत से अधिक) को तथा 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं को मतदान के दिन विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस दिन दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर व्हीलचेयर, वॉलिंटीयर्स, दिव्यांग मतदाताओं को घर से लाने व छोडऩे की सुविधा, घर से मतदान करवाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि दिव्यांग मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की सक्षम मोबाइल एपलीकेशन डाउनलोड करके दिव्यांगता का प्रकार ऑनलाइन मार्क कर सकते हैं तथा व्हीलचेयर या पिक एंड ड्रॉप की सुविधा हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला के सभी बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दिव्यांग तथा 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं की मार्किंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसलिए सभी मतदाताओं से आग्रह है कि मार्किंग हेतु सभी बीएलओ का सहयोग करें। इसके साथ ही उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने सभी दिव्यांग मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के दिन उक्त वर्णित सुविधाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा सक्षम एप डाउनलोड करें तथा दूसरे मतदाताओं को भी इस बारे अवगत करवाएं।

Comments