Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


महाराज दक्ष प्रजापत की राज्य स्तरीय जयंती भिवानी में उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाएगी: लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा


-मंत्री ने जिला वासियों को पहुंचने का दिया निमंत्रण. प्रदेश की सभी सडक़े दिसंबर तक होंगी चकाचक. एसडीएम ने बुके देकर किया मंत्री का अभिनंदन

BOL PANIPAT, 2 जुलाई। हरियाणा के लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 13 जुलाई को महाराज दक्ष प्रजापत की जयंती उत्साह और उमंग के साथ भिवानी में मनाई जाएगी। जयंती को लेकर प्रदेश भर में विशेष जोश और जुनुन दिखाई पड़ता है। यह जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने लोगों को इस जयंती में पहुंचने का निमंत्रण दिया।

      लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचने पर एसडीएम मनदीप सिंह ने कैबिनेट मंत्री बुके  देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास सिंगरोहा, पीडब्ल्युडी के कार्यक्रारी अभियंता सावित पानू, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल,एसडीओ विरेंद्र दहिया, जेई सुनील व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महात्माओं की जयंती को राज्य स्तर पर मनाने का जो फैंसला लिया था उससे सभी वर्गो में खुशी की लहर है। इससे पूर्व ये जयंतियां नही मनाई जाती थी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार में मैरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपने को साकार करते हुए पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है।

      रणबीर गंगवा ने कहा कि बीसी-ए में 8 प्रतिशत आरक्षण पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल जी की देन है। अब एक भी रिर्जव कटैगरी की सीट खाली नहीं रहती। सरकारी की जनकल्याणकारी योजना के तहत अब पांच लाख रूपये तक का मुफ्ïत इलाज प्रदान किया जा रहा है। यह एक प्रकार से गरीबों की मदद है। सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को लोगों को भरपुर लाभ मिल रहा है हर वर्ग के लिए राज्य व केंद्र सरकार ने कार्य किया है। उन्होंने 13 जुलाई को महाराज दक्ष प्रजापत जयंती की बधाई दी व कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया।

Comments