Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


दक्ष जंयती पर हिसार में होगा 20 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम-रणबीर गंगवा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 11, 2024 Tags: , , , , ,

-कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह शिरकत करेंगे।

-राज्य सरकार ने 14 फसलों का दिया एमएसपी

-पंडित दीनदयाल योजना का लोगों को मिल रहा भरपूर लाभ।

BOL PANIPAT , 11 जुलाई। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा ने गुरूवार को लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 20 जुलाई को हिसार में दक्ष जंयती के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर में बड़ी संख्या में प्रदेश के नागरिक भाग लेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महापुरूषों की जंयती को राज्य स्तर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रति प्रदेश भर के लोगों में विशेष उत्साह है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बीसी के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की है। जिनका लाभ वर्तमान में वर्ग को विशेष लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए किसानों को 14 फसलों का एमएसपी दिया। यह एक ऐतिहासिक फैसला है।
  उन्होंने बताया कि किन्हीं कारणों से अगर किसानों की फसल का नुकसान होता है तो भरपाई योजना के तहत उसको लाभ भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार ने आयुषमान के तहत इन लोगों को विशेष लाभ दिया है जो बीमारी के दौरान अपना इलाज कराने में असमर्थ थे। अब वे 5 लाख तक का इलाज करवा सकते है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतोदय के तहत जो मूलमंत्र दिया था उसे लोगों के जीवन में काफी बदलाव हुआ है व अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को इसका लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि एचकेआरएन के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। राज्य सरकार बैक लाग का भी फायदा बीसी वर्ग को दे रही है।
उन्होंने सभी वर्ग के लोगों से अनुरोध किया कि वे 20 जुलाई के इस कार्यक्रम में शिरकत कर इस आयोजन को और भव्य बनाएं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो घोषणाएं की गई थी उन पर तीव्रता से कार्य हो रहा है। हर वर्ग सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर खुश है। इस मौके पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन सतबीर वर्मा, ओमप्रकाश, बलवान सिंह, श्रीनिवास, गंगाराम, सुलतान सिंह डाचार, सुलतान सिंह मोई माजरी, सतपाल प्रजापत, सुभाष आदि मौजूद रहे।

Comments