पानीपत चीनी मिल में 69 वें पिराई सत्र का शुभारंभ आज
-सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा करेंगे शुभारंभ
BOL PANIPAT , 27 नवंबर। पानीपत सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के 69वें पिराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे मिल प्रांगण में भव्य रूप से किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त एवं मिल चेयरमैन डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने दी। उद्घाटन कार्यक्रम में वरिष्ठ केंद्रीय और हरियाणा सरकार के मंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के सानिध्य में होगा। इसके साथ ही हरियाणा सरकार के पंचायत, विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा, पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा के पहुंचने की संभावना है।
मुख्य उद्घाटन हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पानीपत शहर के विधायक प्रमोद कुमार विज तथा समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Comments