नए शुगर मिल में पहले बॉयलर का टेस्ट ट्रायल विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू किया
BOL PANIPAT : 30 जनवरी- डीसी एवं पानीपत सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष सुशील सारवान ने गांव डाहर में बन रहे नए शुगर मिल में रविवार को पहले बॉयलर का टेस्ट ट्रायल विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू किया। डीसी ने इसके लिए शुगर मिल के एमडी और सारे स्टाफ को बधाई भी दी। उन्होंने इस कार्य के लिए सभी की प्रशंसा भी की।
शुगर मिल के एमडी नवदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुगर मिल के नए बॉयलर के टेस्ट ट्रायल की रविवार को विधिवत रूप से शुरुआत की गई है।
यह बॉयलर 145 ईपीएच का है जो कि 110 किलोग्राम प्रेशर के साथ स्लो फायरिंग सिस्टम के साथ शुरू किया गया है। यह प्रक्रिया 7 दिन तक चलेगी और 7 दिन के बाद जब चिमनी से धुआं निकलना शुरू हो जाएगा तो इसका टेस्ट ट्रायल पूरा हो जाएगा। उन्होंने ख़ुशी व्यक्त की कि किसानों को शीघ्र ही नए शुगर मिल का उपहार मिलने जा रहा है।
नया शुगर मिल शुरू होने से गोहाना रोड पर यातायात कुछ कम होगा जिससे जाम से मुक्ति भी मिलेगी।

Comments