आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एम एस सी गणित तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि महाविद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अग्रसर रहता हैं और इसी वजह से हमारे विद्यार्थी हर कोर्स में के. यू .के. की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाते रहते हैं । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आईबी कॉलेज की छात्रा गुड़िया ने एम एस सी गणित के तृतीय सेमेस्टर में दूसरा स्थान प्राप्त करके कॉलेज और अपने सभी अध्यापकों का नाम रोशन किया हैं ।गुड़िया ने सफलता का श्रेय माता पिता व प्राध्यापकों की मेहनत एवं कुशल मार्गदर्शन को दिया। मेधावी छात्रा को प्राचार्य डॉ अजय गर्ग और विभागाध्यक्ष डॉ अर्पणा गर्ग ने सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गणित विभाग से प्रो. मनीष , प्रो. मानसी, प्रो. दीपाली, प्रो. कोमल और प्रो. साक्षी मौजूद रहे ।

Comments