आर्य पीजी कॉलेज में जीजेयू हिसार का अध्ययन केंद्र हुआ स्थापित.
BOL PANIPAT – शुक्रवार, 25 जुलाई 2025, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,हिसार द्वारा आर्य कॉलेज में डिस्टेंस एजुकेशन का अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया है।जीजेयू की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया और अब आर्य कॉलेज को अध्ययन केंद्र अनुमोदित किया गया । इस केन्द्र में स्नातक,स्नातकोत्तर व डिप्लोमा स्तर के 12 कोर्सेस संचालित होंगे। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी महीने जीजेयू साइज़ एवं टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, हिसार की टीम द्वारा आर्य कॉलेज प्रांगण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षण समिति द्वारा कॉलेज की भौतिक सुविधाओं लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, इंटरनेट कनेक्टिविटी,अध्ययन कक्षों व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। समिति द्वारा सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद आर्य पीजी कॉलेज को अध्ययन केंद्र खोलने की मंज़ूरी दी गई। इस अध्ययन केंद्र को खोलने का उद्देश्य सभी को समान रूप से शिक्षा उपलब्ध कराना है।
इस केंद्र की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक ज़िम्मेदारी व नेतृत्व प्राचार्य एवं मुख्य समन्वयक डॉ. जगदीश गुप्ता करेंगे। उनके साथ डॉ.मधु गाबा को समन्वयक और प्राध्यापक पंकज चौधरी को सह-समन्वयक नियुक्त गया है। इस अध्ययन केंद्र पर कोई भी विद्यार्थी जो दूरस्थ शिक्षा प्राप्त करना चाहता है वह कॉलेज में आकर अपना फ़ॉर्म भी भर सकता है व क्लासेज भी लगा सकता है। शुरू होने वाले 12 कोर्सिज इस प्रकार हैं- एमकॉम,एमएससी मैथ,बी.ए, बी.कॉम,बीए.मास कम्यूनिकेशन, डिप्लोमा इन बिज़नेस एनालिटिक्स,डिप्लोमा इन सप्लाई चेन,डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी,डिप्लोमा इन डेटा साइंस,डिप्लोमा इन फ़ाइनेंशियल मार्केट, डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस।

Comments