कुमारी संजना ने आर्य गर्ल्स के गौरव को चार चांद लगाए।
BOL PANIPAT : सीबीएसई आगामी महीने में प्रेरणा महोत्सव आयोजित करने जा रहा है इसमें भाग लेने के लिए (पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नौल्था ) में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम का उद्देश्य है भारतीय संस्कृति सभ्यता और नैतिक मूल्यउसमें अपनी श्रेष्ठतम प्रतिभा से कुमारी संजना ने विद्यालय को गौरांवित किया। यह प्रतियोगिता 23 जनवरी 2024 को आयोजित हुईं।प्रतियोगिता में लगभग 150 लड़कियों एवं 150 लड़कों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पहले राउंड के पश्चात 15 लड़कियों और लड़कों को साक्षात्कार के लिए चुना गया।
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल पानीपत अपनी शिक्षा संस्कार और नैतिक मूल्यों के लिए पानीपत में ही नहीं अपितु भारत के अन्य राज्यों में भी अपनी प्रसिद्धि बनाए हुए है। कुमारी संजना ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि जैसे ही उसे अपने परिणामों का पता चला उसकी प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहा और दूसरी ओर पहली बार साक्षात्कार के लिए जाते हुए उसे बहुत जिझक भी हो रही थी फिर भी उसने अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन तथा माता-पिता की सहयोग से उसे जीझक को अपने अंदर से खत्म किया और निर्णायक मंडल के सामने अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया और उसे 13/4/2024 को अहमदाबाद में होने वाले अगले राउंड के लिए चयनित कर लिया गया। विद्यालय को भी अपनी इस होनहार छात्रा पर नाज है। कुमारी संजना ने कहा कि मेरी उपलब्धि का श्रेय मेरे माता-पिता और मेरे अध्यापकों को जाता है जिन्होंने समय पर मेरा मार्गदर्शन और सहयोग दिया। विद्यालय की प्रबंधन समिति से अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला , वाइस चेयरमैन सी ए कमल किशोर ,प्रबंधक अरुण आर्य ,कैशियर नरेश गर्ग ,प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा , उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता तथा अध्यापिकाओं ने संजना को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Comments