संघर्ष करने से ही सफलता प्राप्त होती है : प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक
BOL PANIPAT : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में एमए इंग्लिश चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें आई बी पी जी कॉलेज की छात्रा रोशनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में दसवा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया । प्रबंध समिति के सदस्यों ने छात्रा को सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में और मेहनत करने की प्रेरणा दी। प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यदि आप अपने सपनों को सच करना चाहतें हैं तो उसके लिए आपको मेहनत करनी ही पड़ेगी । सफलता प्राप्त करने का कोई मंत्र नहीं होता, केवल संघर्ष करने से ही सफलता प्राप्त होती है। विद्यार्थी का जीवन तभी सार्थक होता है जब वह अपने अंदर की शक्तियों को पहचान कर संघर्ष के साथ आगे बढ़ता है। विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है। विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने रोशनी को बधाई देते हुए कहा कि आपकी लगन और मेहनत आपके जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रोशनी उन सब के लिये प्रेरणा स्रोत है जिससे वो सब भी आगे बढ़ सकते है। उन्होंने विभाग के सभी सदस्यों को विद्यार्थियों के उचित मार्गदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विभाग से डॉ. निधि मल्होत्रा,डॉ स्वाति पुनिया,डॉ. नेहा पुनिया , रेखा शर्मा , प्रिया ब्रेजा, राहुल,रेशु ,दीप्ती उपस्थित रहे।

Comments