पार्षद विजय जैन ने वार्ड नंबर 13 एकता विहार कॉलोनी में विशाल जनसभा का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आज अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ समाजसेवी प्रसिद्ध उद्योगपति व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्षद विजय जैन ने वार्ड नंबर 13 एकता विहार कॉलोनी में विशाल सैनी व आशु सैनी के नेतृत्व में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया. युवाओं और बुजुर्गों ने विजय जैन का कॉलोनी में पहुंचने पर पगड़ी पहनाकर और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया. जनसभा का मंच संचालन अशोक कबीरपंथी और युवा ब्राह्मण नेता सुभाष शर्मा ने किया . इस अवसर पर बोलते हुए विजय जैन ने कहा है कि हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा पिछले 8 सालों से प्रगति के पथ पर अग्रसर है उन्हीं के नेतृत्व में पानीपत ग्रामीण हल्के की बाहरी कालोनियों के कायाकल्प हो गया है. जिनमें अनेकों विकास कार्य हो रहे हैं. जैन ने कहा है कि मैं पानीपत ग्रामीण हल्के की बाहरी कॉलोनियों में बसे हर गरीब व असहाय लोगों की सेवा करता रहूँगा. गरीब की सेवा ही भगवान की सेवा है. गरीब में ही भगवान का वास है. जो सच्चे मन से सेवा भावना से राजनीति में आता है और गरीब की सेवा करता है भगवान उसकी हर मनोकामना पूर्ण करता है.
इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व प्रधान धर्मवीर सैनी ने कहा है कि विजय जैन एक जन सेवक है उनके मन में सदेव सेवा भावना रहती है. इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश डोलिया ने कहा है कि विजय जैन एक सच्चे समाज सेवक हैं और ईमानदारी के धनी हैं ऐसे व्यक्ति का ग्रामीण विधानसभा में आना जनता के लिए शुभ संकेत है . लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर सहताब सैनी ने कहा है कि पार्षद विजय जैन एक नेक दिल इंसान हैं जोकि पानीपत शहर की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़ कर के कई वर्षों से समाज सेवा कर रहे हैं. ऐसे समाजसेवी व्यक्ति का ग्रामीण हल्के में आना और जनता के दुख दर्द में शामिल होना बहुत बढ़िया बात है. इस अवसर पर सुभाष शर्मा ब्राह्मण सभा वार्ड नंबर 13 के प्रधान दिनेश शर्मा, अनिल सैनी, संतराम, बलदेव अरोड़ा, हनुमान, रमेश डांगी, मांगेराम चौहान, वेद प्रकाश शर्मा, राजू कश्यप, मनोहर लाल, श्रीनिवास शर्मा ,राजू कश्यप, प्रताप सिंह, विक्की मलिक, राजेंद्र सैनी, संजय सैनी, सौरभ कुमार आदि लोग उपस्थित थे.

Comments