श्री गणेश चतुर्थी पर शोभयात्रा व ध्वजारोहण के साथ मूर्ति स्थापना की गई।
BOL PANIPAT : (19 सितम्बर) श्री गणेश चतुर्थी पर श्री शिव मन्दिर में गणपति महाराज की शोभयात्रा व ध्वजारोहण के साथ मूर्ति स्थापना की गई। मूर्ति विसर्जन 28 सितम्बर को किया जाएगा।
वार्ड 1 स्थित श्री सिद्ध शिव मन्दिर एवं शनि धाम मंे गणपति की विशाल मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभयात्रा में गणपति बप्पा मोरया की जयघोष के साथ श्रद्धालु भक्तिभाव से झूम रहे थे। शोभात्रा सलारगंज गेट, देवी मन्दिर रोड, पुरानी हाऊसिंग बोर्ड, परमहंस कुटिया होती हुई घेर अराईयां, श्री सिद्ध शिव मन्दिर में संपन्न हुई। जहां पर पुजारी आकाश शास्त्री ने विधिपूर्वक पूजा अर्चना के साथ मुख्य यजमान सोनू भगत ने अपनी धर्मपत्नी ममता भगत संग गणपति महाराज की मूर्ति की स्थापना की। श्री सिद्ध शिव मन्दिर सभा की ओर से सोनू भगत को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मन्दिर सभा के प्रधान संजीव गुगलानी ने बताया कि 28 सितम्बर को सायं 3 बजे असंध रोड स्थित नहर पर गाजे बाजे के साथ श्री गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक हरीश कालड़ा, उपप्रधान रोहित ग्रोवर, भोला नाथ, मा. शिव कुमार, पवन मुंजाल, राजकुमार हंस, हर्षित शर्मा, अतुल शर्मा, हर्ष मुंजाल, रिम्पी, सुनीता, राधा शर्मा, नीलम, गिरधर, मधु गिरधर आदि उपस्थित थे।

Comments