Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


मिशन 2024 के लिए संपर्क अभियान पर निकले स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र,मनोहर और मोदी का संदेश लेकर पहुंचे पानीपत.

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 6, 2024 Tags: , , , ,

-विशेष संपर्क अभियान के तहत युवा वर्ग के साथ की बैठक.

-लोकसभा विशेष संपर्क प्रमुख बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया हार्दिक स्वागत 

BOL PANIPAT , 6 मार्च , मिशन 2024 के तहत 400 लोकसभा सीटों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने माइक्रो लेवल पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 10 में से 10 सीटों को जीतने के लिए भाजपा जुट गई है। इसी कड़ी में युवा मतदाता खासकर पहली बार मत डालने वाले फर्स्ट टाइम वोटर्स को साधने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं करनाल लोकसभा के नवनियुक्त विशेष संपर्क अभियान प्रमुख सुभाष चंद्र आज पानीपत रेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन का समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने लोकसभा विशेष संपर्क प्रमुख बनाये जाने पर जोरदार स्वागत किया और मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सबको राम राम कहते हुए सुभाष चंद्र ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश लेकर घर-घर जा रहे है। जन सम्पर्क अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों और व्यापारियों से  संवाद कर उन्हें सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण की नीतियों से देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश के 60 लाख लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है। इसके अलावा केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना, उज्ज्वला योजना से महिलाएं और गरीब आदमी सशक्त हुआ है।

युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आज प्रदेश के 36 बिरादरी के लोगों को किसी न किसी रूप में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं जिससे उन्हें पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि पहली बार मत देने वाले वोट देने वाले युवा देश में हो रहे क्रांतिकारी बदलाव को अपने सामने देख रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि केवल प्रधानमंत्री मोदी जी ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे ले जा सकते हैं। परिवारवादी पार्टियों ने केवल अपने बच्चों और परिवार का ही भला करने का काम किया है। मोदी जी ही एक ऐसे नेता है जिन्होंने कभी अपने लिए नहीं बल्कि देश के हित के लिए काम किया है।

इस अवसर पर सुभाष चंद्र ने युवाओ से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां का फीडबैक भी लिया और उनकी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। 

इस मौके पर सरपंच बबैल विक्की पुहल, अमर चंद शर्मा,रघुबीर बत्तान, नवीन भुम्बक ,लाभ सिंह, परवेश, अमित ,विनोद ,राजेश सरपंच रिसालू, बालिंद्र, सज्जन सिंह ,संजय चंडालिया, जीतेंद्र कुमार, रत्न चौहान , प्रिंस, जतिन, सार्थक अठवाल, नरेंद्र राना, विनोद  चंडेला,सन्दीप,नवीन, विकास, गौरव , संदीप , दीपक मालिक,किरपाल सिंह, विनीत , मंदीप शर्मा ,शेखपाल महमदपुर ,सोहन लाल , अमित ददलाना सहित सैंकड़ों युवाओं ने दोनों हाथ उठाकर मोदी सरकार को समर्थन दिया।

Comments