आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. एल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग की अनुमति से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चारों सदनों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग ने सभी सदनों के पदाधिकारियों को पौधे देकर सम्मानित किया तथा सभी सदनों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने सदन के सहायक अधिकारियों को बैज तथा सैशे देकर सम्मानित किया। मंच संचालन रमा नंदवानी ने किया व सभी पदाधिकारियों तथा सहायक अधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।
चारों सदनों के पदाधिकारियों ने वर्तमान सत्र के लिए अपने-अपने सहायक अधिकारियों को चयनित किया।
हैड ब्वॉय- इतेश , हेड गर्ल- निशिका अरोड़ा , वाइस हेड ब्वॉय- नमन बंसल, वाइस हैड गर्ल- युक्ति चावला हेड र्स्पोटस ब्वॉय- देव ढींगड़ा हेड र्स्पोटस गर्ल- नितिका का चयन किया गया।
गॉंधी सदन की पदाधिकारी- अर्चना मेंहदीरत्ता’ ने अपने सदन के कैप्टन ब्वॉय-संचित, कैप्टन गर्ल- रिया मक्कड़ , वाइस कैप्टन ब्वॉय-आदित्य, वाइस कैप्टन गर्ल- रिया नारंग, र्स्पोटस इंचार्ज- शिवांश, एक्टिविटी इंचार्ज परी का चयन किया।
नेहरू सदन की पदाधिकारी- ‘सीमा कपूर’ ने अपने सदन के कैप्टन ब्वॉय- आर्यन शर्मा, कैप्टन गर्ल- दान्या, वाइस कैप्टन ब्वॉय- देव जुनेजा, वाइस कैप्टन गर्ल- भूमिका नारंग, र्स्पोटस इंचार्ज- वंशित, एक्टिविटी इंचार्ज अंतरा का चयन किया।
सुभाष सदन की पदाधिकारी- ‘पूनम शर्मा’ ने अपने सदन के कैप्टन ब्वॉय- देवांश, कैप्टन गर्ल- नैना, वाइस कैप्टन ब्वॉय- आर्यन, वाइस कैप्टन गर्ल- प्रीत, र्स्पोटस इंचार्ज-पार्थ शर्मा एक्टिविटी इंचार्ज- यशस्वी का चयन किया।
टैगोर सदन की पदाधिकारी- ‘रंजीता’ ने अपने सदन के कैप्टन ब्वॉय- भूवन, कैप्टन गर्ल- यशिका, वाइस कैप्टन ब्वॉय- सूजल, वाइस कैप्टन गर्ल- खुशिका, र्स्पोटस इंचार्ज-आयुष एक्टिविटी इंचार्ज तनिशा का चयन किया।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने सभी पदाधिकारियों तथा सहायक अधिकारियों को बधाई दी। उन्हें पूरा वर्ष अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Comments