आर्य पी.जी.कॉलेज की महिला टीम ने जीता रजत पदक
BOL PANIPAT- रविवार 1 फरवरी 2026, राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल में,हरियाणा उच्चत्तर शिक्षा निदेशालय (डी.जी.एच.ई)द्वारा आयोजित चार दिवसीय पुरूस व महिला इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की महिला टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए में दूसरा स्थान हासिल कर अपने कॉलेज के साथ-साथ अपने जिले पानीपत का भी नाम रोशन किया। इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने पूरी महिला टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,व साथ ही कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश और उनके सभी सहयोगियों को बधाई दी।
आर्य कॉलेज के प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने अपने बधाई संदेश में पूरे आर्य कॉलेज परिवार को इस शानदार जीत की बधाई देते हुए कहा कि, आर्य कॉलेज की छात्राएं भी हर क्षेत्र कॉलेज का नाम रोशन कर रही हैं।
कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी तक शाखा ग्राउंड करनाल मे आयोजित हुई।इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग 20 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।आर्य कॉलेज की टीम ने पहले मैच मे डी.ए.वी कॉलेज फरीदाबाद की टीम को 3-0 से, दूसरे मैच मे जनता कॉलेज कौल की टीम को 3-0 से, तीसरे मैच मे एफ़.ए.सी कॉलेज हिसार की टीम को 3-0 से हराकर दूसरा स्थान हासिल करने के साथ 15000 रुपए का चेक,ट्रॉफी व मेडल अपने नाम किया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि छात्रा आरती, तन्नू, नाजिया, सीमा, प्रेरणा व स्मृति कॉलेज की टीम का हिस्सा रही,वहीं कैप्टन की भूमिका छात्रा ज्योति ने निभाई।

Comments