सरकारी चौपाल पर अवैध कब्जा करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है : सतपाल राणा
BOL PANIPAT : आज राजपूत धर्मशाला सेक्टर 6 पानीपत में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसको पानीपत ग्रामीण विकास FC मोर्चे के अध्यक्ष सतपाल राणा और समाजसेवी राजेश ठेकेदार ने संबोधित किया राणा और ठेकेदार ने कहा है कि कुलदीप नगर काबड्डी रोड पर भारतीय जनता पार्टी के एक स्वयंभु नेता सुरेंद्र जोगी ने 111 गज सरकारी चौपाल पर अवैध कब्जा करके अपना एक मकान बना लिया है यह चौपाल 2007 में ग्राम पंचायत गड़ी सिकंदरपुर के अंतर्गत आती थी जो की बाद में नगर निगम पानीपत में शामिल हो गई जिसमें ग्राम पंचायत द्वारा 2007 में उसे वक्त के तत्कालीन सरपंच कृष्णा देवी ने ग्राम पंचायत का एक रेजुलेशन पास करके उस वक्त के तत्कालीन विधायका प्रश्नी देवी को दिया था जिस में विधायका ने उसे वक्त के बी डी पी ओ की मार्फत इस चौपाल पर ₹3 लाख रुपए की ग्रांट लगी थी और हरियाणा रूरल डेवलपमेंट के मार्फत भी इस चौपाल पर अन्य कई सरकारी गारंटी लगी हैं जिसके कब्जे की एक शिकायत राजेश ठेकेदार ने मुख्यमंत्री हरियाणा, गृहमंत्री हरियाणा ,डी जी विजिलेंस, डीजीपी हरियाणा, नगर निकाय मंत्री हरियाणा ,मेयर पानीपत, डिप्टी सीनियर मेयर पानीपत ,नगर निगम कमिश्नर पानीपत, आदि को दी थी जिस पर आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि कब्जे वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है जब इन शिकायतों का कब्जाधारी व्यक्ति को पता चला तो उसने राजेश ठेकेदार पर अपने गुंडो की मारपीट हमला करवा दिया जिस पर राजेश ने एक शिकायत एसपी पानीपत और थाना ओल्ड इंडस्ट्रीज एरिया में दि जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई यह कार्रवाई बड़े राजनीतिक नेताओं के हस्तक्षेप के कारण नहीं हो पाई राणा ने कहा है कि अगर एक सप्ताह के अंदर-अंदर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा पानीपत शहर के अन्य धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ धरना प्रदर्शन करेगा और जनता के हित में लड़ाई लड़ेगा

Comments