Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग की शिकार हुई टीचर

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 18, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : वीरवार को तहसील कैंप के स्काईलार्क रोड स्थित भाई लालो जी गुरुद्वारा के नजदीक दिनदहाड़े महिला टीचर की चेन तीन युवकों ने झपट ली।  बाइक सवार तीन युवकों ने महिला के पीछे से चैन को झपट्टा मारा । महिला टीचर को जैसे ही चेन खींचने का आभास हुआ तो उसने आगे से चैन को पकड़ लिया।  इस दौरान आधी चैन टूट कर स्नैचर के हाथ में रह गई जबकि आधी चैन महिला टीचर के हाथ में । दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग की शिकार हुई टीचर सुरेश कुमारी ने बताया कि वह अपनी सहकर्मी के साथ एक्टिवा पर घर वापिस आ रही थी। भाई लाला जी गुरुद्वारे के नजदीक जाम लगा हुआ था।  अभी एक्टिवा  को रोके हुए कुछ ही सेकंड  हुए थे कि पीछे से आए युवकों ने उनकी चेन पर झपट्टा मारा।

इस दौरान वह जमीन पर गिर गई। गिरने की वजह से उसके सिर पर और कंधे पर चोट भी लग गयी है। स्नेचिंग की शिकार हुई  महिला ने बताया कि वह नीचे गिरते ही बेसुध हो गई थी।  होश आने के बाद जब उसने राहगीरों से पूछा तो उन्होंने बताया कि अपाचे बाइक पर तीन युवक थे जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।  महिला ने घर आकर वारदात के बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने इसकी घटना की शिकायत पुलिस को दी।  शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात  करने में जुट गई है। 

Comments