NEP-2020 विषय पर भाषण प्रतियोगिता में रिया प्रथम स्थान पर रही.
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. सुनीता ढांडा के निर्देशन में एम.ए प्रथम वर्ष के छात्रों की NEP-2020 विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई | जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग ले अपनी प्रतिभा का परिचय दिया | कॉलेज प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया व अपने संबोधन में बताया कि भाषण प्रतियोगिता में भाग लेना केवल जीतने के लिए ही नहीं बल्कि एक वक्ता के रूप में विकसित होने और खुद को बेहतर बनाने की एक यात्रा है | ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास, मंच के डर को दूर करने, ज्ञानवर्धन, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है |
प्राध्यापिका डॉ. सुनीता ढांडा ने अपने वक्तव्य में बताया कि आज प्रतियोगिता का युग है | ये प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ उनके मौखिक कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं |
विजेता छात्रों के परिणाम इस प्रकार रहे :-
प्रथम स्थान-रिया
द्वितीय स्थान-कोमल
तृतीय स्थान-रितिका

Comments