टीम बी ने जीती इतिहास प्रश्नोत्तरी.
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आज अंतर सदन इतिहास प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। विद्यालय की इतिहास अध्यापिका आशु अग्रवाल ने कुशलता पूर्वक आज की इस प्रतियोगिता का संचालन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजनों से विषय पर विद्यार्थियों की पकड़ मजबूत होती है और इतिहास भूतकाल की गलतियों को सुधारने और उनसे सबक लेकर वर्तमान तथा भविष्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।
कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने इस प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लिया। यह प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान ,बाजार राउंड ,रैपिड फायर एवं विजुअल राउंड इन चार राउंड में पूरी करवाई गई।नवीनतम घटनाओं पर आधारित प्रश्नों को प्रश्नोत्तरी का आधार बिंदु बनाया गया ।प्रतियोगिता में अंत तक विद्यार्थियों में रोमांच बन रहा। विद्यार्थियों ने प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर विषय पर अपने कुशलता प्रमाणित करके यह सिद्ध किया कि इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं से बच्चों का शैक्षणिक और बौद्धिक विकास होता है। दशकों से भी बीच-बीच में प्रश्न पूछे गए जिससे कि प्रतियोगिता का रोमांच दोगुना हो गया। विजयी बी टीम को प्रमाण पत्र देखकर पुरस्कृत किया गया एवं सभी प्रतिभागियों का प्रोत्साहन बढाया गया। आंचल एवं सुकृति ने कुशलता पूर्वक मंच संचालन किया।

Comments