बाबर पुर का नाम गुरुनानकपूरा करवाने के लिए विधायक प्रमोद विज का आभार: अमरजीत
BOL PANIPAT : 30 सितंबर गुरु नानक देव ने सदेव मानव कल्याण वा प्राणी मात्र के लिए उपदेश दिए। गुरु नानक देव जी भ्रमण कर जगह जगह मानव कल्याण के उपदेश देते थे। सभी धर्मो के लोग उनका आदर करते थे। धर्म के प्रचार के साथ साथ गुरु नानक देव जी सामाजिक बुराई का विरोध करते थे। सभी सामाजिक बुराइओ व कुरुतियों से बचने का आह्वान करते रहे । ये शब्द दशमेश सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह कोहली ने एक प्रेस नोट जारी करके कही। अमरजीत ने कहा की विधायक प्रमोद विज ने बाबरपुर का नाम गुरु नानक पूरा करवाकर गुरु नानक देव को सही अर्थों में नमन किया। इस नेक कार्य के लिए विधायक प्रमोद विज धन्यवाद के पात्र है। विधायक प्रमोद विज ने करोड़ों नानक नाम लेवा समाज की भावनाओं का सम्मान किया है। अमरजीत ने कहा गुरु नानक देव का पानीपत की पावन धरा पर भी आगमान हुआ था यहां भी उन्होंने अपने शब्दो से इस धरा को निहाल किया था।अमरजीत ने कहा की बाबर एक अक्रांता था उनके नाम पर किसी जगह का नाम होना मुगलों की गुलामी का प्रतीक था। अमर जीत ने कहा की पूरा नानक नाम लेवा समाज विधायक प्रमोद विज का आभार व्यक्त करता है।

Comments