तीस दिवसीय संचार कौशल शॉर्ट ट्रम कोर्स का हुआ शानदार समापन.
BOL PANIPAT – शनिवार 26 अक्तूबर 2024, आर्य कॉलेज के इंग्लिश विभाग द्वारा आयोजित तीस दिवसीय कम्यूनिकेशन स्किल्स कोर्स का समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में युवाओं के लिए सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला विषय है संचार कौशल इसी विषय को ध्यान में रखते हुए कॉलेज के सभी संकायों के विद्यार्थियों के लिए कम्यूनिकेशन स्किल्स इन इंग्लिश का तीस दिवसीय कोर्स शुरू करवाया गया। यह कोर्स दो सितंबर से शुरू हो कर 26 अक्तूबर चला। अंतिम दिन विद्यार्थियों को सार्टिफिकेट वितरीत किए गए। संचार कौशल कोर्स में कॉलेज के अलग-अलग संकायों के 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीस दिन के कोर्स दौरान विद्यार्थियों को इंग्लिश ग्रामर, मोक इंटरव्यू, लिस्निंग, स्पिकिंग को पीपीटी के माध्यम से अवगत करवाया गया साथ ही विद्यार्थियों को प्रैक्टिल के जरीए संचाल कौशल में निपुण किया गया। तीस दिवसीय को दौरान अंग्रेजी विभाग प्राध्यापिका डॉ. सोनिया सोनी ने विद्यार्थियों को आधुनिक शब्द जैनंजी के अलावा मॉडर्न मुहावरों व आज कल मोबाइल पर सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाली लैंग्वेज हिंग्लिश के बारे में भी विस्तार से समझाया।
कॉलेज की उपाचार्या व अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा ने कहा इंग्लिश के संचार कौशल की आज के समय में युवाओं सबसे बडी जरूरत है। विद्यार्थियों को इस प्रकार के शॉर्ट ट्रम कोर्स जरूर करने चाहिए, क्योंकि ये वर्तमान समय की मांग है।
इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मीनल तालस, ज्योति राठी, रेखा इत्यादि समेत सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments