Wednesday, March 4, 2026
Newspaper and Magzine


चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 फरवरी: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुए है। अभियान के तहत शुक्रवार को थाना शहर पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान चण्डीगढ़ सेक्टर 56 निवासी केतन के रूप में हुई है।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि चेक बाउंस के दो अलग अलग मामले में माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर केतन को नवंबर 2024 में पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में बीएनएस की धारा 209 के तहत अलग अलग दो अभियोग दर्ज किए गए थे। आरोपी केतन पुलिस पकड़ से बचने के लिए छुपकर रह रहा था। थाना शहर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी केतन को पुराना बस अड्डा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments