स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद
BOL PANIPAT : 20 नवम्बर 2022, सनौली रोड उग्राखेड़ी मोड़ पर सवारी के इंतजार में खड़े युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए वन पुलिस की टीम ने शनिवार साय असंल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बिलाल व जितेन्द्र निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार हो अंसल के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दे दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान बिलाल पुत्र इरशाद व जितेन्द्र पुत्र सुरेंद्र निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने 20 अक्तूबर की सायँ सनौली रोड उग्राखेड़ी मोड़ पर पैदल जा रहे एक युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना चांदनी बाग में राधेश्याम निवासी गांव जालपाड़ पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना चांदनी बाग में राधेश्याम निवासी गांव जालपाड़ ने शिकायत देकर बताया था की वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। वह 20 अक्तूबर की साय करीब 10 बजे पानीपत से घर जाने के लिए सनौली रोड उग्राखेड़ी मोड़ पर सवारी के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीनकर ले गए। शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्नैचिंग की धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिलाल व जितेन्द्र से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों ने मिलकर शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए मोबाइल छीनने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी छीने गए मोबाइल को बेचने के लिए शनिवार को ग्राहक फिराक में घूम रहे थे।
आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments