Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एक्सीडेंट के मामलों में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना समालखा की हथवाला चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 फरवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया  हुआ है। अभियान के दौरान थाना समालखा की हथवाला चौकी पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना पर दबिश देकर पीओ घोषित एक आरोपी को हथवाला से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शिवानंद निवासी हथवाला के रूप में हुई।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना समालखा में वर्ष 2017 में दर्ज एक्सिडेंट के एक मामले में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी शिवानंद को समालखा माननीय न्यायालय द्वारा सितम्बर 2023 में पीओ घोषित किया गया था आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

थाना समालखा की हथवाला चौकी पुलिस टीम को शुक्रवार को गांव हथवाला में आरोपी शिवानंद के घूमने बारे गुप्त सूचना मिली तो पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी शिवानंद को शुक्रवार को माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments