मोबाइल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त बाइक व छीना गया मोबाइल बरामद.
BOL PANIPAT : 26 अगस्त 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने संत नगर में पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को रविवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर हरिसिंह चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शुभम निवासी हरिसिंह चौक नूरवाला के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने विकास नगर निवासी अपने साथी आरोपी अजय के साथ मिलकर मोबाइल स्नैचिंग की उक्त वारदात को अंजाम देने वाले स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने व फरार उसके साथी थी आरोपी अजय ने मिलकर शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में मोबाइल फोन स्नैचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद एक दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शमिल फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना सेक्टर 13/17 में विजय पुत्र रतिराम निवासी वधावाराम कॉलोनी हाल जैन चौक में पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नूरवाला में स्थित कॉन्सेप्ट क्रिएशन ग्रुप में काम करता है। 12 अप्रैल की देर शाम वह ड्यूटी पूरी होने के बाद कमरे पर लौट रहा था। फोन पर बात करते हुए पैदल संत नगर में दुल्हन गार्डन के पास गली में पहुंचा तो एक बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवक झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए। थाना सेक्टर 13/17 में विजय की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments