Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


फैक्टरी से घर के लिए निकले दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 जुलाई 2025, पसीना रोड स्थित फैक्टरी से घर के लिए निकले दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमले की वारदात का पर्दाफास कर सीआईए टू पुलिस टीम ने बुधवार शाम को आरोपी को पसीना रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पसीना खुर्द निवासी सोनू उर्फ कालू के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सोनू उर्फ कालू ने युवकों से मामूली कहासुनी के बाद रंजिश रख चाकू से जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में बताया वह ई रिक्शा चलाता है। 30 जून को दो दोस्तों के साथ ई रिक्शा में पसीना रोड स्थित शराब ठेके पर आया था। ई रिक्शा शराब ठेके के नजदीक खड़ी कर वह पास में खाली जगह में पेशाब करने लगा। उसके दोस्त ठेके से शराब खरीदने लगे। तभी पास से खड़े दोनों युवकों ने उसको देख वहा पेशाब करने के मना किया। उसकी उन दोनों के साथ कहासुनी व हाथापाई हो गई। कहासुनी की रंजिश रख वह तुरंत ई रिक्शा लेकर घर गया और चाकू लेकर वापिस आया। ई रिक्शा को उसने शराब ठेके से थोड़ा पहले खड़ा कर दिया और पैदल शराब ठेके के पास गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चलने लगे तभी उसने चाकू से उनपर ताबड़तोड़ वार किये और मौके से फरार हो गया था। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया चाकू वह कुछ महीने पहले हरिद्वार से खरीदकर लाया था।

पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास करेगी।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में ब्राहमण माजरा गांव निवासी जगदीश पुत्र धर्मसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पसीना रोड स्थित गुप्ता इंटरनेशनल कंपनी में काम करता है। गांव का ही जोगिंद्र भी भी कंपनी में काम करता है। 30 जून को शाम को करीब 7 बजे वे दोनों काम करके कंपनी से बाहर निकले। तभी एक ऑटो में 4 युवक सवार हाकर आए। ऑटो उनके पास रोका कर दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसको छाती में दाहिनी तरफ चाकू मारा। उसके साथी जोगिंद्र को पेट व छाती में ताबड़तोड़ चाकू मारे। चाकू लगने से वे दोनों जमीन पर गिर गए तो आरोपियों ने लात घुस्से से पीटा। मौके पर राहगीरों की भीड़ इक्कठा होती देख आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर ऑटो में बैठकर फरार हो गए। वह ऑटो का नंबर नहीं देख पाया। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में जगदीश की शिकायत पर जानलेवा हमले की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments