रिफाइनरी में कंपनी के यार्ड से स्टेनलेस स्टील की पाइप चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया. चोरीशुदा स्टेनलेस स्टील की 16 पाइप बरामद.
BOL PANIPAT : 15 अक्तूबर 2024, थाना सदर पुलिस की टीम ने आईओसीएल रिफाइनरी स्थित टेक्निप एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के यार्ड से स्टेनलेस स्टील की पाइप चोरी करने वाले दो आरोपियों को सोमवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आईओसीएल चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अजय उर्फ काला व राहुल निवासी कुताना करनाल के रूप में हुई।
थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर कंपनी के यार्ड से स्टेनलेस स्टील की पाइप चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरीशुदा पाइपों को रिफाइनरी व मुनक के बीच जंगल में छुपा दिया था। आरोपी सोमवार को चोरीशुदा पाइपों को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा स्टेनलेस स्टील की 16 पाइप बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना सदर में योगेश पुत्र देवेंद्र निवासी गांजबड़ ने 25 सितम्बर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पानीपत आईओसीएल रिफाइनरी स्थित टेक्निप एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एचआर एडमिन के पद पर काम करता है। रिफाइनरी में कंपनी के फेबरिकेशन यार्ड से स्टेनलेस स्टील की 29 पाइप चोरी हो गई। 21 अक्तूबर को सुबह सीसीटीवी कैमरे चेक करने बाद उन्हें चोरी होने बारे पता चला। कंपनी ने यार्ड की सुरक्षा के लिए एसआईएस कंपनी के दो गार्डो को भी नियुक्त किया हुआ है। थाना सदर में योगेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments