Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


कार लूटने वाले आरोपियों को हथियार मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 1, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :01 अगस्त 2023 , सीआईए वन पुलिस टीम ने खोजकीपुर युमना पुल पर यूपी निवासी युवक से हथियार के बल पर हुई कार लूट की वारदात में हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी सोनू उर्फ अभय निवासी उमरपुर सहारनुपर यूपी को सोमवार देर शाम उसके गांव से गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने वारदात के मुख्य आरोपी आर्यन निवासी नांगल बड़ौत यूपी को गत शनिवार को शामली से गिरफ्तार किया था। लूटी गई कार आरोपी आर्यन के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर पनाह देने वाले उसके साथी आरोपी रोहित निवासी फुगाना मुजफ्फरनगर यूपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपी आर्यन ने अपनी बुआ के लड़के सोनू उर्फ अभय निवासी उमरपुर सहारनुपर यूपी से दो अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद लाकर साथी आरोपी संदीप निवासी खेकड़ा के साथ मिलकर कार लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने आरोपी आर्यन व रोहित को माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी रोहित को न्यायायिक हिरासत जेल भेज दिया था व आरोपी आर्यन को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी आर्यन की निशानदेही पर हथियार उपलब्ध करवाले वाले आरोपी सोनू उर्फ अभय निवासी उमरपुर सहारनुपर यूपी को सोमवार देर शाम उसके गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी आर्यन के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, लूटा गया एक मोबाइल फोन व 2 हजार रूपए बरामद कर आरोपी आर्यन की रिमांड अवधी पूरी होने पर मंगलवार को उसके साथ ही आरोपी सोनू उर्फ अभय को भी माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

यह है मामला

थाना बापौली में तयब अली पुत्र मोमिन निवासी बड़ौत यूपी ने शिकायत देकर बताया था कि 28 जुलाई को शाम करीब 4:45 बजे वह कार में अपनी मां, चाची व बहनों को साथ लेकर यूपी से समालखा आ रहा था। रास्ते में गांव खोजकीपुर यमुना नदी के नए पुल पर पहुंचने पर उसने यमुना नदी देखने के लिए गाड़ी रोक ली। सभी गाड़ी से उतरकर आगे जाकर नदी को देखने लगे। वह वापिस गाड़ी के पास आया तभी दो अज्ञात युवक आए और उसके सिर पर पिस्तौल सटाकर गाड़ी की चाबी, पर्स, दो मोबाइल फोन व गाड़ी छीनकर यूपी की तरफ फरार हो गए। पर्स में 40 हजार रूपए कैश था। शिकायत पर थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

Comments