Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


घर से नगदी व आभूषण चोरी करने वाला आरोपी काबू.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 दिसम्बर 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने बरसत रोड पर पांचाल हॉस्पिटल के पास घर में घूसकर नगदी व आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को मंगलवार देर शाम बरसत चुंगी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अर्जुन उर्फ काला निवासी दलबीर नगर के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा चोरी व स्नेचिंग की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत मंगलवार को सीआईए वन की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बरसत रोड पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक बसरत चुंगी पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अर्जुन उर्फ काला पुत्र देवेंद्र निवासी दलबीर नगर के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी 8 अक्तूबर की रात बरसत रोड पर पांचाल हॉस्पिटल के पास एक मकान में घूसकर 22 हजार रूपए कैश, एक सोने की अंगूठी, दो मोबाइल, एटीएम कार्ड व जरूरी दस्तावेज चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में संजय पुत्र पालेराम निवासी बरसत रोड की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी मोबाइल स्नेचिंग के मामले में पानीपत जेल में बंद था और करीब 1 साल पहले बेल पर जेल से बाहर आया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि चोरी की नगदी व जेवरात बरामद करने के लिए पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments