माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना सनौली पुलिस ने गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 14 मई 2024, थाना सनौली पुलिस ने माननीय न्यायायल से पीओ घोषित एक आरोपी को सनौली बस अड्डा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजमेर निवासी सनौली के रूप में हुई।
थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी अजमेर के खिलाफ वर्ष 2016 में थाना सनौली में लड़ाई झगड़े का एक अभियोग दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी अजमेर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था। आरोपी अजमेर कुछ महीने बाद जेल से बेल पर बाहर आ गया था। बेल पर बाहर आने के बाद आरोपी माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिख पर पेश नही हुआ। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को मार्च 2024 में पीओ घोषित कर दिया गया। थाना सनौली में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 174ए के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने सोमवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी अजमेर को सनौली अड्डा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments