Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से करने को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 29, 2025 Tags: , , , , , , ,

-परीक्षा को लेकर पुलिस अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह

-जिले में बनाए गए 23 परीक्षा केंद्र

-परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से करने को लेकर 23 मजिस्ट्रेट नियुक्त

-5 ड्यूटी मजिस्ट्रेट को रखा गया रिजर्व में

BOL PANIPAT ,29 जुलाई। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के सुचारु व निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य को लेकर जिला सचिवालय में मंगलवार को उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
उपायुक्त ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुई सीईटी परीक्षाओं की तरह एचटीईटी परीक्षा का भी सफल आयोजन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आयोजित एचटीईटी परीक्षा 30 व 31 जुलाई को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए जिले में 23 परीक्षा केंद्र अलग अलग स्थानों पर निर्धारित किए गए हैं व 23 ही केंद्र अधीक्षक/ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। 5 ड्यूटी मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। सभी को उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां से अवगत करा दिया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि
परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग की तरफ से सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि
30 जुलाई बुधवार को आयोजित होने वाली लेवल 3 (पीजीटी परीक्षा) में 4141परीक्षार्थी, 31 जुलाई को मॉर्निंग लेवल 2 में 7082 परीक्षार्थी और 31 को इवनिंग लेवल 1 में 2842 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पीजीटी लेवल 3 (लैक्चरर) परीक्षा का समय 3:30 बजे से 5:30 तक 31 को लेवल 2 (टीजीटी क्लास ) के लिए
परीक्षा का समय मॉर्निंग में 10 से 12:30 तक व 31 जुलाई को लेवल 1(पीआरटी )की परीक्षा का समय सायं 3 बजे से 5.30 बजे तक निर्धारित है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा के अलावा और भी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments