Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गोयंकन उड़ान कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया अद्भुत कौशल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 1, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर गोयंकन उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पदमश्री पहलवान योगेश्वर दत्त और पानीपत उपायुक्त सुशील सारवान ने पौधारोपण करके और मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तत्पश्चात स्कूल कैबिनेट के छात्र-छात्राओं और राधाकृष्णन, टैगोर, टेरेसा और विवेकानंद सदन के कप्तानों के नेतृत्व में परेड करके मुख्य अतिथि को सलामी दी उसके उसके पश्चात बच्चों ने डांडिया, हुल्ला हुप और पी.टी शो की मनमोहक प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर नन्हे-मुन्नो के लिए रैबिट, बटरफ्लाई, मंकी,फ्रोगरेस की मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुई । बच्चों के लिए लेमन-स्पून रेस, सैक रेस, थ्री लेग रेस, साइकिल रेस, हुल्ला हुप, हर्डल रेस भी हुई जिनमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया । सीनियर विद्यार्थियों के लिए सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर रेस लंबी व ऊंची कूद तथा गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुई जिनमें बच्चों ने अपना खेल प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया । अभिभावकों और अध्यापकों की भी खेल प्रतियोगिताएं हुई जिनमें टग ऑफ़ वॉर आकर्षण का केंद्र रही ।

अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया । विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों राघव गोयल, कृतिका वर्मा, सुरभि शर्मा,मुस्सदक़ और राज को नकद राशि 5100, 3100, 2100 और मेडल देकर सम्मानित किया ।

प्रतियोगिताओं में राही, वंश, दिव्यांश, जयंत,जक्ष, शिवांश, जुबेर, अरनव, आराध्या, गौरविक, भव्या, खुशी, एकमजोत, कुंज, मनस, कृत, केशव, माही,नत्या, कीर्ति, मानसी, अभिजोतविजयी रहे । प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को बताया कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है अतः शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ।

चेयरमैन अतुल जैन ने भी अतिथियों व अभिभावकों को कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया और विजयी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में रिचा जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, सी.ए कमल किशोर, द्वि प्रांतीय संगठन मंत्री उमेश जी, डॉक्टर विजय गुप्ता, संजय जैन, अमित गोयल और सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे। मंच संचालन ओवरऑल कोऑर्डिनेटर डॉ.पूनम और अध्यापिका मीनाक्षी लांबा के मार्गदर्शन में धृति, श्रीया और अंजलि ने किया ।

Comments