Monday, August 31, 2026
Newspaper and Magzine


प्रदर्शनी में हरियाणा के वीरों के योगदान को तस्वीर व विवरण सहित दर्शाया गया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 2, 2022 Tags: , , , ,

स्कूलों के बच्चोंं द्वारा तैयार किए गए मॉडल प्रदर्शनी में आकर्षण का केन्द्र बने रहे

BOL PANIPAT : 2 दिसंबर। जिला स्तरीय गीता महोत्सव पर आर्य कालेज के प्रांगण में लगाई गई प्रदर्शनी में विभिन्न सरकारी विभागों , स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा। प्रदर्शनी में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश, स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के वीरों के योगदान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया था। प्रदर्शनी को बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए पहुंच रहे थे।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से आम व्यक्ति बहुत सी नई जानकारी लेकर अच्छा व्यवसाय कर सकते हैं व अपनी दिशा व दशा में बदलाव कर सकते हैं इन 24 स्टालों पर विभिन्न विभाग की बेहतरीन जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है।
  प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं के 24 स्टॉल लगाए गए थे। प्रदर्शनी के बड़े हिस्से में राज्य सरकारी की योजनाओं, परियोजनाओं, सुविधाओं की जानकारी जन-जन को दी जा रही थी। प्रदर्शनी को भव्य स्वरूप दिया गया था। इसी वजह से यहां पहुंच रहा हर व्यक्ति इसके आकर्षण से मंत्रमुग्ध होकर सेल्फी लिए बिना नहीं रह रहा था।
  प्रदर्शनी के प्रारंभ में रंगोली के माध्यम से आगंतुकों का स्वागत किया जा रहा था। प्रदर्शनी में श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति को स्थापित किया गया है। प्रदर्शनी में गीता प्रसंगों व गीता उपदेश को भी दर्शाया गया था।
  प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडल फोटो व विवरण सहित प्रस्तुत किये गये थे। जिससे अद्भुत छटा प्रस्तुत हो रही थी। प्रदर्शनी में पहुंच रहे लोग इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे थे। इसके साथ-साथ हरियाणा सरकार व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों को प्रदर्शनी में दिखाया गया था।

  प्रदर्शनी में महिला एवं बाल विकास विभाग की स्टॉल पर काफी भीड़ रही। इस स्टाल पर जानिये चाईल्ड अटब्यूज क्या है, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, कुपोषण की निदान व पहचान के बारे में जानकारी दी जा रही थी। जिला बाल कल्याण परिषद अधिकारी रितु राठी ने बताया कि प्रदर्शनी में पहुंची महिलाओं को ब्यूटी केयर, सिलाई कटाई, कढाई प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में गर्वमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल चुलकाना के विद्यार्थियों के हरियाणवी उपकरण आकर्षण का केंद्र थे। स्कूल की अध्यापक सतकौर ने बताया कि हरियाणवी संस्कृ ति पर बच्चों ने मेहनत करके इसे बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया है। निजामपुर स्कूल के अध्यापक सुरेंद्र राठी द्वारा तैयार की गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में आर. से.टी. के प्रशिक्षण के बारे में सहायकिि अनल कुमार विस्तार से जानकारी दे रहे थे।
प्रदर्शनी में गर्वमेंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल कृष्ण पुरा के विद्याथियों के साईस के मॉडल स्कूली बच्चों के आकर्षण का केंद्र थे। कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में सरकार की नई- नई योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। कृ षि एव कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से किसान अच्छी खासी पैदावार ले सकते हैं। उन्होंने किसानें से पराली ना जलाना का भी प्रदर्शनी के माध्यम से अनुरोध किया।
  प्रदर्शनी में बागवानी विभाग, आजीविका मिशन,पंजाब नैशनल बैंक,महिला एवं बाल विकास विभाग ,हरियाणा राज्य बाल कल्याण के अलावा, आरोही माडल स्कूल,डॉ. एम.के.के स्कूल,विकटर पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय मच्छरौली ,ब्रहमाकुमारी, श्री कूष्ण कृपा,जिला आयुष विभाग व आध्यात्मिक योगा के स्टॉल प्रमुख रूप से प्रदर्शनी का केंद्र थे। प्रदर्शनी में पहुंच रहे लोग सरकार के इन विभागों की योजनाओं की जानकारियां ले रहे थे।
  प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की तस्वीरें लगाई गई थी। प्रदर्शनी देखने आने वाले लोगों में सेल्फी लेने का क्रेज था इसके साथ-साथ प्रदर्शनी में अन्य कट आउट भी लगाए गए हैं, इसके साथ भी लोग बड़ी संख्या में सेल्फी ले रहे हैं। प्रदर्शनी स्थल पर हरियाणा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को दिखाया जा रहा था।

Comments