शहीदी दिवस हमें देश के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता : उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया
-शहीदों के बलिदान से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें. देशभक्ति को जीवन का मूल मंत्र बनाएं.
-बलिदान की विरासत को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी
BOL PANIPAT , 23 मार्च। शहीदी दिवस पर उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान राष्ट्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है और यह हमें देश के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।
उपायुक्त ने कहा कि शहीदी दिवस केवल श्रद्धांजलि देने का दिन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर भी है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देंगे।
उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि आज का भारत युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प शक्ति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम सभी मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए कार्य करें।
उपायुक्त ने नागरिकों से सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

Comments