Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन की व्यवस्था की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है: पूर्व योगी सेना प्रमुख

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 31, 2025 Tags: , , , ,

 BOL PANIPAT : (31 जनवरी 2025 ): उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन की व्यवस्था की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है ! महाकुंभ देश में पहले भी हुए है लेकिन अबकी बार महाकुंभ को लेकर हिन्दू समाज में व दुनिया के अन्य देशों की जानी मानी हस्तियों के दिलो में जो जनून है वो पहले कभी इस तरह से नहीं देखा गया !

करोड़ो लोगो की व्यवस्था करने में  व धर्म अनुसार इस महोत्सव में अमृत स्नान के लिए भव्य आयोजन करने में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा सरकार का योगदान प्रशंसा करने योग्य है ! इतनी संख्या में श्रद्धालु दुनिया के किसी धर्म के महोत्सव में कभी एक साथ नहीं देखे गए ! महाकुंभ का पावन पर्व 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। हालांकि, नागा साधु आखिरी स्नान से पहले ही महाकुंभ से लौट जाएंगे। ऐसे में आइए हम सब इस महान आयोजन का हिस्सा बने व हर हिन्दू को इस पावन हिन्दू आयोजन में भाग लेना चाहिए !

हरियाणा की भाजपा सरकार और देश के सबसे सफल मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने भी हरियाणा से महाकुंभ में जाने की जितनी उचित व्यवस्था की जा सकती थी उतनी उन्होंने की है ! हरियाणा की नायब सरकार हमेशा मानव समाज कल्याण को समर्पित रही है

हालाँकि योगी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए योगी आदित्यनाथ से मेरे निजी संबंध खराब हो गए थे ! उन्होंने मुझ पर व मेरे कई समर्थको पर प्रधानमंत्री की छवि खराब करने , हिन्दू गैंग के सरगना व गैंगस्टर सहित कई मुकदमे लगा कर हमे व हमारे समर्थको को कई साल तक जेल में भी डाल कर रखा ! लेकिन बाद में हाईकोर्ट में उनकी सरकार ने स्वयं माना की हम निर्दोष थे ! इतने अत्याचार सहन करने के बावजूद भी हम भाजपा को ही वोट देते रहे व अपनी निजी विधानसभा से आजादी के बाद पहली बार भाजपा को जितवा कर भेजने में हम कामयाब रहे इस बात को वहां के विधायक भी मानते है ! सन 1982 से मेरा परिवार लगातार भाजपा में विभिन्न पदों पर भी रहा ! भाजपा के अत्याचार सहन करने के बाद भी हम भाजपा को वोट व सपोर्ट करते रहे क्योंकि निजी मामलों से ज्यादा हमने हिंदुत्व को महत्व दिया ! 

हमने हिंदुत्व आरएसएस व भाजपा को आदर्श मानकर ही सीखा है इसलिए कई बार आरएसएस के बड़े नेताओ व भाजपा के कुछ मुख्यमात्रियो से हमारा मनमुटाव भी रहा लेकिन बड़े बड़े उत्पीड़न सहन करनेके बाद भी हम भाजपा के ही साथ रहे व अंतिम समय तक रहेंगे ! 
25 फरवरी को हम अपने 40-50 समर्थको व निजी सुरक्षा के साथ महाकुंभ में स्नान करेंगे , जिसमे यूपी भाजपा के कुछ पदाधिकारी व हिन्दू समर्थक भी रहेंगे ! कुछ अखाड़ों के परिचित संतो से आशीर्वाद लेंगे ! इस समय हम राजनीतिक व संगठनों से दूर है लेकिन हिन्दू धर्म व हिंदुत्व पर हमारा जीवन पहले भी समर्पित था एवं आगे भी  रहेगा !

Comments