हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन ने योग दिवस पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक की.
BOL PANIPAT , 15 जून। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने पानीपत में योग दिवस पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमें कार्यक्रम को भव्य रूप देना है। इस अवसर पर योग आयोग के वाईस चेयरमैन रौशनलाल व आयोग के सदस्य भी मौजूद रहे।
चेयरमैन ने जिला सचिवालय में हुई इस बैठक में अधिकारियों एवं अन्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग आयोग हर घर तक योग पंहुचाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि पानीपत के कार्यक्रम में योग आयोग की तरफ से आयुष विभाग के साथ मिलकर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें विभिन्न योगासनों के बारे में जानकारी तो होगी ही साथ ही योगासन करने के फायदों के बारे में भी लोगों को जानने को मिलेगा। इस प्रदर्शनी को प्रात: के 6 जिलों में ये प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने हर व्यवस्था के बारे में बारिकी से जानकारी ली और साथ-साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि पानीपत जिला प्रशासन कार्यक्रम की सफलता के लिए जी जान से जुटा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पानीपत का कार्यक्रम भव्य और यादगार कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर एसपी अजीत कुमार शेखावत, एडीसी वीना हुड्ïडा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार सीटीएम राजेश सोनी एवं अन्य विभागोंं के विभागाध्यक्षों सहित अधिकारी एवं पंतजलि योग संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments