मुख्य अभियंता ने किया अमृत सरोवरों का ओचक निरी क्षण
BOL PANIPAT ,16 अप्रैल, पंचायती राज लोक निर्माण हरियाणा के मुख्य अभियंता ईश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर रविवार को कचरौली, सिवाह, बापौली व चुलकाना में तैयार किए जा रहे अमृत सरोवरों का औचक निरीक्षण कर कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को 30 अप्रैल तक सभी तालाबों के अंदर का गाद निकालने और गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करने को कहा।
विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप के लिए अलावा एसडीओ सत्यप्रकाश मलिक,राकेश डागर और राजेंद्र जांगड़ा साथ रहे।

Comments