मुख्यमंत्री 12 जनवरी को पंचकूला से इंडोर जिम का करेंगे शुभारंभ.
-14 जिले के 14 गांव को भी इंडोर जिम का मिलेगा लाभ
BOL PANIPAT : 10 जनवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह आगामी 12 जनवरी को पंचकूला के इंद्र धनुष सभागार में आयोजित होने जा रहे युवा दिवस समारोह में इंडोर जिम का शुभारंभ करेेंगे। उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस कड़ी में पानीपत जिले के 14 इंडोर जिम का भी शुभारंभ करेंगे।
पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप ने बताया कि जिले के जिन इंडोर जिमों का शुभांरभ होगा उनमें पसीनाकलां, बबैल, बडौली, बराना, ददलाना, महमदपूर,प्रहलादपुर खलीला, कुराड़, छाजपुर कलां, बलाना, बिजावा, बुढश्याम, कुटानी, बुआना लाखु के नाम शामिल है।

Comments