Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रशासन की रचनात्मक छवि का मिल रहा जिले के नागरिकों को भरपूर लाभ: निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 19, 2025 Tags: , , , ,

समाधान शिविर में कम से कम समय में आम आम की समस्याओं का हो रहा कायाकल्प: डी एसपी सतीश वत्स

आम जन की समस्याओं के समाधान का वाहक बनता जा रहा जनता समाधान शिविर : सीईओ डॉक्टर किरण सिंह

शिविर में पहुंची 36 समस्याएं पहुंची,निगम संयुक्त आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश

BOL PANIPAT ,19, जून। जरूरतमंद लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की अनूठी पहल जनता समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का तत्परता से समाधान हो रहा है। निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये समाधान शिविर आम व्यक्ति के लिए लाभदायी साबित हो रहे हैं। समस्याओं के निस्तारण से आम व्यक्ति की नजर में प्रशासन की छवि बेहतर बनी है। शिविर में आम व्यक्ति की समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से हो रहा है। प्रशासन की बेहतर छवि की बदौलत यह समाधान शिविर आम जन की समस्याओं के समाधान का वाहक बनता जा रहा है। प्रशासन के लिए गर्व कि बात है की लोगों की समस्याओं का कम से कम समय में समाधान हो रहा है व उन्हें लाभ मिल रहा है।

   निगम संयुक्त आयुक्त ने कहा कि सचिवालय में सप्ताह में दो दिन लगने वाले समाधान शिविर से जिले के आम नागरिक  में नई चेतना का संचार हुआ है। अधिकारियों के रूचि लेने से इस बड़ी जिम्मेदारी में अधिकारी जीत हासिल करते जा रहे हैं। विदित रहे गत सप्ताह आयुक्त सचिव विजय दहिया ने प्रशासन की समीक्षा बैठक में तारीफ़ कर हौंसला बढ़ाया था।

    उन्होंने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए आमजन से अनुरोध किया कि वे जो भी समस्याएं समाधान शिविर में लेकर आए उसे सफेद पेज पर साफ-साफ शब्दों में लिखें व उस पर अपना टेलिफोन नम्बर जरूर अंकित कर दें ताकि समस्या के समाधान को लेकर उनसे अपडेट लिया जा सके।

   सीईओ डॉक्टर किरण ने कहा कि जिस प्रकार की भूमिका समाधान शिविर में अधिकारी निभा रहे हैं उससे आम जन खुश  है। हर समस्या का प्रशासन निस्तारण करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सब योग्य अधिकारियों के कठिन परिश्रम से सम्भव हो रहा है।

     सीईओ ने कहा कि अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान को लेकर जिस प्रकार से कार्य हो रहा है। यह सब चुनौतीपूर्ण जरूर था लेकिन समस्याओं को हल करके उनपर जीत हासिल करके अधिकारियों ने अपनी योग्यता का बेहतर प्रदर्शन किया है। अधिकारियों के कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता का लाभ हर वर्ग के लोगों को  मिल रहा है।

   पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की  समस्याओं का जिस प्रकार से कायाकल्प हो रहा है। उससे विभाग के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। पुलिस विभाग के सम्बंध में जो भी समस्याएं प्रार्थियों द्वारा रोजाना दी जा रही है। उनका समाधान अधिकारी अपनी सुझबुझ से कर रहे हैं। धीरे-धीरे विभाग से सम्बंधित शिकायतों की संख्या में कमी आ रही है। उन्होंने थाना अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे समन्वय स्थापित करके समस्याओं का समाधान करें व इसमें बेहतर सहयोगी बनने का प्रयास करें।

            प्रार्थी पतासो देवी वासी हरिसिंह कालोनी ने प्रोपर्टी आईडी टैक्स को माफ करवाने की अपील प्रशासन से की। निगम संयुक्त आयुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी ग्राम पंचायत फरीदपुर ने पंचायत प्लाटों में मुख्य रास्ता बनवाने का अनुरोध प्रशासन से किया। निगम संयुक्त आयुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी मीना कुमारी वासी कुटानी रोड ने भी बीपीएल कार्ड से नाम कटवाने के बारे में अनुरोध किया। एक अन्य मामले में एक अन्य व्यक्ति ने अनुबंध आधार पर नौकरी दिलवाने की प्रार्थना प्रशासन से की।

  समाधान शिविर में क्रिड विभाग व पुलिस विभाग से जुड़ी 36 समस्याएं पहुंची। निगम संयुक्त आयुक्त ने सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए कि वे ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का कम से कम समय में समाधान करें। शिविर में कई लोगों ने अपनी व्यक्तिगत व सामुहिक मांगे भी प्रशासन के समक्ष रखी।

   इस मौके पर डीडीपीओ राकेश शर्मा, एलडीएम राजकुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, एसडीओ सुबे सिंह, एडीओ डॉ नेहा, डीपीओ परमिंदर कौर,हेल्प डेस्क से संजीव शर्मा, जोगिंदर और नीरज आदि मौजूद रहे।

Comments