Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा एम.कॉम प्रीवियस एवं एम.कॉम फाइनल के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 फ़रवरी, 2025 आई. बी. (पी. जी.) कॉलेज, पानीपत के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा एम.कॉम प्रीवियस एवं एम.कॉम फाइनल के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय” स्टॉक मार्केट ” रहा । इस कार्यशाला में लगभग 60 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य वक्ता मिस्टर सागर पांचाल को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि शेयर बाज़ार का मकसद कंपनियों और निवेशकों के बीच पूंजी का आदान-प्रदान करना है। यह बाज़ार स्टॉक, बॉन्ड, और दूसरे सिक्योरिटीज़ की खरीद-फ़रोख़्त को आसान बनाता है जिससे व्यापार को बढ़ावा देने और निवेश के अवसर पैदा करने में मदद मिलती है।निवेशकों को दुनिया की बड़ी कंपनियों में निवेश करने का मौका मिलता है तथा निवेशकों को अपने स्टॉक, लाभ, और बाज़ार पैटर्न को ट्रैक करने में मदद मिलती है । उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को शेयरों में निवेश के बारे में बताने की शुरुआत बुनियादी जानकारी से करनी चाहिए। उन्हें आसान शब्दों में और मिसाल देकर समझाना चाहिए  और साथ ही यह भी बताना चाहिए कि लोग क्यों और कैसे निवेश करते हैं। निवेश के ज्ञान से विद्यार्थी यह समझ पायेंगे कि कैसे थोड़े पैसों से ज्यादा पैसा बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों के कौशल को विकसित करने कि लिए हमारा महाविद्यालय समय समय पर ऐसी कार्यशाला का आयोजन करता रहता है। इस अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा जी ने कहा कि हर बिज़नेस को पैसे की आवश्यकता होती है। कभी-कभी, कार्यशील पूंजी की लागत को कवर करने के लिए उत्पादों या सेवाओं की बिक्री से आय अपर्याप्त होती है, इसलिए बिज़नेस को प्रभावी रूप से कार्य करने के लिए निवेश बाज़ार की ज़रूरत पड़ती ही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे विषयों की जानकारी विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। 5 Paisa और Growfast जैसी वेबसाइट पर निवेश बाज़ार से जुड़े काफ़ी सारे ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध है जिस में विद्यार्थी अपने आप को एनरोल कर के निवेश बाज़ार का ज्ञान बटोर सकते है और साथ ही में शेयर्स कैसे ख़रीदे व बेचे जाते है, इसका ज्ञान भी प्राप्त कर सकते है । इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता मिस्टर सागर पांचाल ने विद्यार्थियों को स्टॉक मार्केट, एक्सचेंज, ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं डीमैट अकाउंट की जानकारी दी और साथ ही यह भी बताया प्रैक्टिकली शेयर मार्केट में निवेश कैसे किया जा सकता है।इस कार्यक्रम में मंच का संचालन हिमानी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रूहानी शर्मा,  साक्षी, रुचिका, मनीत कौर,  आकांशा, सोनिया,  जागृति, नॉन टीचिंग स्टाफ से टिंकू,  विष्णु आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम में प्रो. अजय पाल सिंह,  माधवी, डॉ. ज्योति गहलोत, निशा गुप्ता,   करुणा,  रितिका,  रीना,  निशा गोयल, आँचल आदि मौजूद रहे।

Comments